बिसौली। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बिसौली में बस अड्डे से थोड़ा आगे सोमवार शाम छह बजे जाम लग गया। जाम की स्थिति साढ़े सात बजे तक रही। इस दौरान रोजवेज की बसों समेत 150 से अधिक वाहन जाम में फंसे रहे।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब-जब आलू का सीजन शुरू होता है। आलू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर कतार लगाकर खड़ी रहने से वाहन जाम में फंस जाते हैं। ऐसा ही सोमवार को हुआ। रोडवेज की कई बसें जाम में फंस गईं। इन बसों में सवार यात्री परेशान रहे। बस सेवाओं को भी देरी हुई। जब पुलिस पहुंची। डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका।
यह हाल रहा
मैं दवा कंपनी में एरिया मैनेजर हूं। मुझे मुरादाबाद जाना था। बदायूं से बस में सवार हुआ। घर से लगातार फोन आ रहा है, लेकिन जाम की वजह से बस आगे नहीं बढ़ रही। प्रशासन को चाहिए कि कम से कम हाईवे तो जाम से मुक्त रखें। - मनवीर सिंह, दवा कंपनी के एरिया मैनेजर, निवासी मुरादाबाद
मैं वाणिज्य कर विभाग में अधिकारी हूं। बदायूं से मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज की बस में सवार हुआ था। उम्मीद थी कि ढाई घंटे में मुरादाबाद पहुंच जाऊंगा, लेकिन बस बिसौली के सरकारी अस्पताल के सामने एक घंटे से फंसी है। -अभिषेक वार्ष्णेय, वाणिज्यकर, विभाग