फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं जेल ओवरलोड हुई, 150 बंदी बरेली भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं जेल के बंदियों को अब कुछ राहत महसूस होगी। जेल काफी समय से ओवरलोड चल रही है। यहां क्षमता से तीन गुना से अधिक बंदी थे, जिससे जेल की व्यवस्थाओं पर काफी प्रभाव पड़ रहा था। ऐसे में जेल प्रशासन ने 150 बंदियों को बरेली सेंट्रल जेल ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

जेल में कुल 529 बंदियों को रखने की क्षमता है लेकिन कई साल से जेल में 14-15 सौ बंदियों की संख्या बनी हुई है। जेल प्रशासन लगातार उनके खाने-पीने व उन्हें रखने की व्यवस्था करता आ रहा है। इसके बावजूद जेल की व्यवस्थाएं नहीं सुधर रहीं हैं। बंदियों को उठने-बैठने से लेकर लेटने तक में परेशानी आ रही है। इन समस्याओं को देखते हुए कई साल से नई जेल बनाने की कवायद भी चल रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक कुछ जमीन खरीदी भी गई है लेकिन दो बैनामों पर आकर मामला अटक गया है। दोनों बैनामों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इससे नई जेल बनाने का काम वहीं रुक गया है।
इधर, जेल में इन अव्यवस्थाओं के चलते पिछले दिनों सजायाफ्ता बंदियों की सूची तैयार कराई गई थी। तब जेल में साढ़े तीन सौ बंदियों की संख्या निकली। इस पर जेल प्रशासन ने डेढ़ सौ बंदियों को बरेली सेंट्रल जेल ट्रांसफर कर दिया। इस समय 1390 बंदी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

-
जेल से 150 बंदियों को बरेली सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया है। इस समय जेल में 1390 बंदी हैं। फिलहाल अन्य बंदियों को अभी शिफ्ट नहीं किया जाएगा। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- आदित्य कुमार, जेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें