फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मक्का की रखवाली कर रहे किसान को सियार ने किया घायल

विज्ञापन
घायल किसान सखावत हुसैन। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। ग्राम स्वरूपपुर में खेत पर मक्का फसल की रखवाली कर रहे किसान पर सियार ने हमला कर दिया। हमले में घायल किसान को बिसौली के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम स्वरूपपुर निवासी सखावत हुसैन मंगलवार की शाम अपने खेत पर मक्का की फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान खेतों की ओर से आए एक सियार ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। सियार ने किसान का हाथ काटकर जख्मी कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख सियार वहां से भाग निकला। परिजन और ग्रामीण घायल किसान को उपचार के लिए बिसौली ले गए, जहां एक निजी चिकित्सक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें