बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छह नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित युवक प्लॉट खरीदने-बेचने का काम करता है।
इंदिरा नगर निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 जून की शाम वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। एपलाइन कॉलोनी के पास दो युवकों ने उनकी स्कूटी रोक ली। गाली-गलौज करते हुए धक्का देकर वाहन से गिरा दिया। इसके बाद वहां पहले से मौजूद अन्य लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की।
आरोपी क्षेत्र में प्लॉट की खरीद-फरोख्त करने वालों से रंगदारी मांगते हैं। पहले भी उससे रंगदारी वसूल चुके हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने सिद्धार्थ पटेल, अजय पटेल उर्फ बाबा, तरुण राठौर, सौरभ चौहान, कमल समेत अन्य के खिलाफ मारपीट, धमकी, रंगदारी के आरोपों में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद