फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा और गलन से हाईवे पर चलना मुश्किल

Thu, 08 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
कोहरा और गलन से हाईवे पर चलना मुश्किल
विज्ञापन
सुबह-शाम और रात में हो रहे कोहरे की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। गलन की वजह से लोगों को सर्दी का एहसास ज्यादा होने लगा है। इससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। गलनभरी सर्दी बढने से बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी होने लगी है। 
विज्ञापन

बुधवार रात से शुरू हुआ कोहरा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तक जारी रहा। इस दौरान शहर के बाहर सड़कों और हाईवे पर दृश्यता (विजुअल्टी) बहुत कम नजर आई। इससे वाहनों को चलाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सर्दी बढने से सरकारी दफ्तरों के साथ ही घरों में चाय कॉफी खूब पी गई। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में कई स्थानों पर अलाव जलवाए गए, जबकि तमाम लोगों ने सर्दी से राहत पाने के लिए खुद ही अलाव जलवाए। कोहरा और गलन से अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई।

12 दिन और रहेगा ऐसा ही कोहरा 
बदायूं। सर्दी और कोहरे से लोगों को हो रही परेशानी से फिलहाल निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक करीब 12 दिन कोहरा साफ नहीं होगा। दिन में मामूली धूप खिलेगी। साथ गलन होने की वजह से लोगों को सर्दी का एहसास होता रहेगा। इससे दो चार दिन में कोहरा छंटने की उम्मीद लगाए लोगों को झटका लगा है। 
विज्ञापन

बीते कई वर्षों की तुलना में इस वर्ष कोहरा करीब 15 दिन पहले से गिरने लगा है। कोहरे के साथ गलन होने की वजह से सर्दी में यकायक इजाफा हो गया है। इससे लोगों को परेशानी होने लगी है। कोहरे से होने वाली परेशानी से निजात पाने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को फिलहाल 12 दिन तक सुबह, शाम और रात में कोहरे से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। इस बारे में जानकारी देते हुए पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर की कृषि मौसम विज्ञानशाला के प्रभारी डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 20 दिसंबर तक मौसम की स्थिति ऐसी ही रहेगी। कोहरा गिरने के साथ गलन भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें