फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुबह हुई बूंदाबादी, दिनभर चला धूप-छांव का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार सुबह रुक-रुककर बारिश हुई। इससे उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। उसके बाद दोपहर होते-होते सूरज की तल्खी शुरू हो गई। सुबह हुई बारिश से अधिकतर फसलों को लाभ हुआ है।
विज्ञापन

सुबह करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। इससे काम पर निकलने वाले लोगों को कुछ परेशानी हुई। आफिस और स्कूल जाने वाले शिक्षक और विद्यार्थियों को रास्ते में बारिश से बचाव का स्थान देखना पड़ा। कुछ देर बाद ही बारिश बंद होने पर लोग अपने-अपने गंतव्य को जा सके। जिला मुख्यालय के 20 किमी के दायरे में आने वाले क्षेत्र में भी बारिश हुई। कहीं रुक-रुककर तो कहीं तेज बारिश हुई। उसके बाद पूरे दिन बादल और सूरज के बीच आंख मिचौली चलती रही।
-



किसानों को हुआ फायदा
बारिश से गन्ना, धान, मिर्च, उर्द की फसलों को लाभ मिला है। किसान रामकिशोर और लक्ष्मण ने बताया कि इस माह कम बारिश होने से फसलों में बीमारियां लगने की आशंका है। शनिवार को हुई बारिश से फसलों को बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

-


बिजली हुई गुल
सैदपुर। शनिवार की सुबह रुक-रुककर कुछ देर हुई बारिश की वजह से 33 केवी की लाइन में फाल्ट हो गया। आपूर्ति के अभाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। जेई रामस्वरूप ने बताया कि बिसौली सैदपुर के मध्य हवा और बारिश में पेड़ों के हिलने से 33 केवी की लाइन में ब्रेकडाउन हो गया है। आपूर्ति सुचारू करने के लिए कर्मचारी काम कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें