फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसों में पिता- पुत्री समेत चार घायल

विज्ञापन
घायल कुंवरपाल सिंह। संवाद
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे और बाजार में हुए सड़क हादसों में एटा जिले निवासी पिता- पुत्री समेत चार लोग घायल हो गए। पहला हादसा कछला रोड बाजार में शनिवार सुबह आठ बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरेरा निवासी आकाश (18) पुत्र द्वारिका प्रसाद और नझियाई मोहल्ला निवासी राजाबाबू (23) पुत्र ओमपाल आमने- सामने से बाइकों के टकराने से घायल हो गए। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। बाद में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा एटा जिले के मीरानगला निवासी सत्यपाल (55) अपनी बेटी रीता (20) के साथ बदायूं आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे वितरोई मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता- पुत्री को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भगा गया। घायल पिता- पुत्री को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। संवाद

बाइकों की भिड़ंत, दो लोग हुए घायल

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर शनिवार की शाम शेखपुर चौराहे के निकट दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिसमें दीननगर शेखपुर के ग्राम प्रधान के भाई समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव दीननगर शेखपुर के ग्राम प्रधान सरेश चंद्र सिंह के बड़े भाई कुंवरपाल सिंह और गांव के ही चंद्रपाल सिंह बाइक से बिल्सी को आ रहे थे। वह हाईवे पर शेखपुर चौराहे के पास पहुंचे। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक फिसलते हुए दूर गिरी। हादसे में कुंवरपाल और चंद्रपाल घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना उनके परिवार वालों को दी। फिर उन्हें नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। कुंवरपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें