फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत कठिन होता है सत्य के मार्ग पर चलना: अयोध्यादास

विज्ञापन
रामकथा का श्रवण करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कछला रोड स्थित माहेश्वरी भवन में श्रीराम-कृष्ण समिति की ओर से चल रही रामकथा में बुधवार को कथावाचक अयोध्यादास रामायणी महाराज ने सत्य के महत्व को समझाया। कहा कि सत्य के मार्ग पर चलना बहुत कठिन होता है। इस मार्ग में तमाम कष्टों को झेलना पड़ता है। मगर अंत में आनंद की प्राप्ति भी होती है। इसलिए लोगों को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान राम के सामने सत्य के मार्ग में कई कठिनाइयां सामने आई थीं। जैसे भगवान राम को 14 वर्षों के लिए वनवास में जाना पड़ा, जो उनके जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक थी। रावण ने सीता का अपहरण कर लिया था। भगवान राम ने रावण के साथ युद्ध किया, जिसमें उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
कहा कि भगवान राम की कहानी यह सिखाती है कि सत्य की जीत होती है, भले ही इसके लिए कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़े। भगवान राम की कथा धैर्य और निष्ठा के महत्व को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सत्य को हम मानते ही नहीं है। सत्य से अच्छा हमें झूठ लगता है क्योंकि मीठा होता है। खुद को संकटों से बचाने के लिए अक्सर इंसान झूठ का सहारा लेता है। हर हाल में आगे आने वाले संकटों से खुद का बचाव करना यह हमारा स्वभाविक गुण है। इस मौके पर नरेंद्र गरल, दिनेश बाबू वाष्र्णेय, चन्द्रपाल तोष्णीवाल, मनोज वार्ष्णेय, लोकेश बाबू वार्ष्णेय, नीरज माहेश्वरी, संजीव वार्ष्णेय, आशीष वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

रामकथा का श्रवण करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें