विदेशी मुद्रा के मामले में आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली से मामले की एफआईआर की कॉपी लेने के साथ पूरे मामले में पुलिस से पूछताछ भी की। इस संबंध में अब रईस और कदीर के परिवार वालों से भी जानकारी जुटाई जा सकती है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला हकीमगंज के रईस, कदीर और गुड्डू समेत पांच घरों में सात दिन पहले बदमाशों ने लूटपाट की थी। कदीर के घर से बदमाश 1.50 लाख रियाल (सऊदी अरब की मुद्रा) करीब 27 लाख भारतीय रुपये भी बदमाश लूट कर ले गए थे। विदेशी मुद्रा घर में रखे जाने का संज्ञान आयकर विभाग ने लिया था। भारतीय मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत कोई भी भारतीय नागरिक विदेशी मुद्रा को अपने घर में नहीं रख सकता। इसके बाद से आयकर विभाग मामले में पड़ताल कर रहा है। विभाग ने कोतवाली पुलिस से मामले में दर्ज एफआईआर की प्रति हासिल करने के बाद मामले में पुलिस से जानकारी ली है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में रईस और कदीर के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा सकती है। कदीर सऊदी अरब में नौकरी करता है। इस समय वह वहीं है।