फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने आईवीआरआई भेजे मृत कछुए

Sun, 04 Dec 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ा के तालाब में सैकड़ों कछुओं की अचानक मौत क्यों हुई। इस बारे में जल्द पता लग जाएगा। वन विभाग ने तीन कछुओं के शव पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजे हैं। 
विज्ञापन

दातागंज के गांव गढ़ा के तालाब में शनिवार को सैकड़ों कछुओं की रहस्यमय मौत हो गई थी। गांव के लोगों ने कई बार वन विभाग को भी खबर दी। लेकिन, टीम गांव में नहीं पहुंची। रविवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंची। तालाब से तीन कछुओं को कब्जे में लिया। बाद में इनको सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वन विभाग की टीम ने इस बारे में गांव के लोगों से भी बात की। डीएफओ समीर कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कछुओं की मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें