फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिंचाई प्रभावित, मक्का फसल सूखने से किसान परेशान

Sun, 26 Apr 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
अपनी सूखी फसल दिखाता किसान। संवाद
विज्ञापन
रेहड़िया। क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है,इससे किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। बिजली न मिलने के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। मक्का सहित अन्य फसलें सूखने लगी हैं।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि उन्हें 24 घंटे में केवल दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है। यह बिजली भी दस-दस मिनट में ट्रिपिंग के साथ आती है। सिंगथरा, रेहड़िया समेत दर्जनभर गांवों के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली बाधित होने से उन्हें जनरेटर से सिंचाई करनी पड़ रही है, इससे कृषि लागत बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि समय पर सिंचाई न होने से उनकी फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं। कई किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

विभाग पर किसानों ने लगाए अनदेखी के आरोप
किसानों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर लाइनमैन केवल जंपर काटकर चले जाते हैं। समस्या बनी रहती है। उनका कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। 24 घंटे में सिर्फ दो घंटे बिजली मिलना और उसमें भी बार-बार ट्रिपिंग होना किसानों के लिए चुनौती है। इससे कृषि उपज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। समस्या से परेशान किसान बिसौली विधानसभा के विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू के पास पहुंचे। उन्होंने विधायक से बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें