फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ड्यूटी लगाने में हुई धांधली... जांच के बाद गणना कार्यालय की टीम हटाई

Sat, 03 Oct 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने में हुए घपले के खेल पर पूर्णता अंकुश लगाने के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन के गणना कार्यालय की पूरी टीम हटा दी। अब नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

निलंबित महिला सिपाही के नौ महीने तक ड्यूटी से गैरहाजिर रहकर वेतन लेने के मामले में गणना कार्यालय के कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को यहां नई टीम तैनात कर दी। वहीं, गणना कार्यालय समेत पुलिस लाइन के अलग-अलग स्थानों पर तैनात 19 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया है।
नई तैनाती के साथ गणना कार्यालय की ड्यूटी और पुलिस कर्मियों की उपस्थिति से जुड़े कामकाज को नए स्टाफ के हवाले किया गया है। नई तैनाती के जारी हुए आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन से मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र शर्मा को गणना मेजर बनाया है। आरक्षी रोहित कुमार, रविंद्र कुमार, विजयपाल सिंह और गौरव कुमार को गणना कार्यालय में तैनाती दी है।
विज्ञापन

सौरभ बालियान, जितेंद्र सिंह को केंद्रीय पुलिस कैंटीन और मुख्य आरक्षी किशन लाल को जीपी स्टोर का प्रभारी व मुख्य आरक्षी राजू राना, आरक्षी कौशिंदर, सुबोध शर्मा को जीपी स्टोर भेजा गया है। मुख्य आरक्षी पीटीआई शिवकुमार की आरटीसी मेजर पद पर तैनाती समेत 19 पुलिस कर्मियों को इधर-उधर किया गया है।
नई तैनाती के बाद गणना कार्यालय के कर्मचारियों के सामने पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और उपस्थिति का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी होगी। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पदों के लिए साक्षात्कार किया गया। इसके बाद चयनितों को गणना कार्यालय में नई तैनाती दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें