फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच किमी में जयचंद्र और तीन किमी प्रीती ने मारी बाजी

Sat, 03 Oct 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में दोड़ते ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला खेल कार्यालय की ओर से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल निदेशालय उप्र लखनऊ के तत्वावधान में सुबह 8 बजे से पुरुष व महिला वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

ओपन पुरुष वर्ग में 5 किमी में प्रथम स्थान जयचंद्र यादव, द्वितीय सुरजीत पाल और तृतीय स्थान अजय यादव ने प्राप्त किया। ओपन महिला वर्ग में तीन किमी में प्रीती प्रथम, छाया द्वितीय और सलोनी तृतीय पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार अभि मिश्रा, काजल, प्रशांत, रंजीत, रोहित और तनुज को दिया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव एवं सामाजिक कार्यकर्ता धीरपाल सिंह कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रतियोगिता के विजेता धावकों को राजेश यादव व धीरपाल सिंह कश्यप की ओर से पुरस्कृत किया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया, उपक्रीड़ाधिकारी नाजिया बेगम मौजूद रहे।

दौड़ प्रतियोगिता में दोड़ते खिलाड़ी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें