फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों की जांच शुरू

Sun, 26 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम ने जांच कमेटी बनाई, सप्ताह भर में रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन

पिछले वर्षों में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए गए सभी निर्माण कार्यों की जांच कराई जाएगी। जिले में पीडब्लूडी की ओर से करोड़ों रुपये के काम कराए गए हैं। डीएम पवन कुमार ने गत वर्षां में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए गए निर्माण  कार्यों की स्थलीय जांच कराने के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित कर दी है। जांच कमेटी से एक सप्ताह  में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में हुई विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गत वित्तीय वर्षों में कराए  गए विकास कार्यों की स्थलीय जांच कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।  उन्होंने कहा कि तकनीकी अभियंताओं के साथ मजिस्ट्रेट और जिला स्तरीय अधिकारियों की समिति गठित करते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय एवं निर्माण खंड की ओर से कराए गए विकास कार्यों सहित अन्य विभागों के भी निर्माण कार्यों की भी स्थलीय जांच कराई जाएगी। डीएम  ने गत वित्तीय वर्ष में लगाए गए हैंडपंपों तथा राजकीय नलकूपों की स्थिति के  संबंध में स्थलीय जांच के साथ कृषकों से भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने  कहा कि समिति पता लगाएगी कि कितने नलकूप यांत्रिक तथा कितने विद्युत दोष के  कारण खराब हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि समिति रविवार से ही स्थलीय  निरीक्षण कार्य प्रारंभ कर दे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें