फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ नर्स विवाद का मामलाः सीडीओ ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स और चिकित्सकों के विवाद के मामले में सीडीओ निशा अनंत ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे और चिकित्सकों व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। वह जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंप देंगी।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में एक स्टाफ नर्स और चिकित्सकों के बीच कहासुनी हो गई थी। बताते हैं कि एक चिकित्सक ने स्टाफ नर्स से पीपीई किट पहनकर मरीजों का ध्यान रखने को कहा था। इस पर स्टॉफ नर्स ने एतराज जताया। साथ ही डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायती की थी। डीएम कुमार प्रशांत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सीडीओ निशा अनंत को सौंप दी। मंगलवार को सीडीओ निशा अनंत मामले की जांच करने जिला अस्पताल जा पहुंचीं। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों से लिखित में बयान लिए। सूत्रों के मुताबिक चिकित्सकों ने स्टाफ नर्स को दोषी ठहराया है। एक चिकित्सक ने आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स के खिलाफ पहले से शिकायतें आती रहती हैं । कुछ दिन पहले स्टॉफ नर्स ने बीएचटी (बेड हेड टिकट) पर डॉक्टर के लिखे बिना ही मरीज को ब्लड चढ़ा दिया था। इस पर चिकित्सक ने सख्त एतराज किया था। तभी से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। एक दूसरे चिकित्सक ने स्टॉफ नर्स से पीपीई किट पहनकर वार्ड में जाने को था। उधर, स्टॉफ नर्स ने डॉक्टरों पर कई तरह के आरोप लगाए है।
इस मामले की जांच सीडीओ कर रहीं हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे हैं और चिकित्सकों के बयान भी लिए हैं। जो भी कार्रवाई होगी। वहीं से होगी। इसके बारे में हम ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुकुमार अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें