फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरतपुर इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। हजरतपुर इलाके में मंगलवार शाम रिठिया के नजदीक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककई खेड़ा निवासी उदयपाल मंगलवार शाम अपनी पत्नी मीरा, पुत्रवधू पूजा और भाई नन्हकू के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से दवा लेने उसावां क्षेत्र के ग्राम गौंतरा आए थे। यहां से लौटते समय ट्रैक्टर रिठिया गांव पास अनियंत्रित होकर पलट गया। उदयपाल ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों सदस्य घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें