फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में घुसकर महिला से की मारपीट व छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में जमीन की रंजिश में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने घर में अकेली महिला के साथ अभद्रता व मारपीट की छेड़खानी के साथ ही घर का कीमती सामान लूट ले गए। पुलिस ने पीड़िता के शिकायती पत्र पर दो लोगों को नामजद करते हुए दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना बीती आठ फरवरी की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पर बच्चों के साथ अकेली थी, तब आरोपी दीपक बाबू, उसका भाई रामू और 8-10 अज्ञात लोग जबरन घर में घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गई।
विवाद की जड़ उक्त मकान का दीवानी न्यायालय में चल रहा मुकदमा बताया जा रहा है। इसी रंजिश में हमलावर घर से फ्रिज, एलसीडी टीवी, बाइक, मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर और जरूरी दस्तावेज एक पिकअप गाड़ी में भरकर ले गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस पीड़िता को कोतवाली ले गई, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर आरोपियों से सामान बरामद कर थाने में रखवा लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपियों पर भू-माफिया होने और केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें