फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऋण पत्रावलियों का दो हफ्ते में निस्तारण करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक करते हुए उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण पत्रावलियों की स्थिति की समीक्षा कर बैंकों के प्रतिनिधियों को दो सप्ताह में पत्रावलियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि किसी भी ऋण पत्रावली को आवेदक को कारण बताए बिना अस्वीकृत न करें। यदि कोई पत्रावली अस्वीकृत की जाती है तो उसके पीछे का स्पष्ट एवं उचित कारण दर्ज होना चाहिए। कार्य को गंभीरता से परीक्षण करते हुए नियमानुसार शीघ्र समय से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं को समय से निस्तारण करने के साथ साथ सड़कों पर गड्ढे एवं गंदगी पर विशेष ध्यान दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें