फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रयोगशाला की जगह कक्ष में बैठाकर की जा रही खानापूर्ति

विज्ञापन
नितिन,छात्र
विज्ञापन
बदायूं। शासन स्तर पर प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर पारदर्शिता बरतने का दावा किया जा रहा है, जबकि हाल यह है कि प्रैक्टिकल के लिए बच्चों को लैब में न ले जाकर उन्हें कक्ष में बैठाकर खानापूर्ति की जा रही है। वहीं, परीक्षक भी किसी प्रकार की शिकायत कंट्रोल रूम पर नहीं कर रहे।
विज्ञापन


प्रैक्टिकल को लेकर जीआईसी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। साथ ही बाहर से परीक्षक आए हैं। परीक्षकों के आने से पहले ही कॉपियां लिखवा ली गईं। चूंकि लैब बंद पड़ी है। इसलिए बच्चों को लैब तक नहीं ले जाया जाता। कॉलेज के किसी एक कमरे में प्रैक्टिकल देने वाले बच्चों को इकट्ठा कर लिया जाता है।
परीक्षक आकर यहां अपने सामने कुछ लिखवाते नहीं, पहले से लिखी कॉपियों व चार्ट को जमा करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में सचल दल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट केवल खानापूर्ति करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




समय से नहीं पहुंचे कई स्कूलों में परीक्षक, बच्चों ने किया इंतजार
राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा थी। यहां एक कमरे में बच्चों को इकट्ठा कर लिया गया। अपराह्न करीब एक बजे तक परीक्षक ही नहीं पहुंचे थे। बच्चे सुबह 10 बजे से परीक्षक के आने का इंतजार कर रहे थे।




एक बजे तक परीक्षक ही नहीं पहुंचे
भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा देने सुबह दस बजे स्कूल आ गए थे। अब एक बज रहा है, लेकिन अब तक परीक्षक ही नहीं आए हैं। उनका इंतजार कर रहे हैं।- योगेंद्र कुमार, जीआईसी




दस बजे से कर रहे हैं परीक्षक का इंताजार
भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा है। सुबह 10 बजे आने को कहा गया था। समय से विद्यालय आ गए, लेकिन दोपहर 12 बजे तक परीक्षक ही नहीं आए। - नितिन कुमार, जीआईसी




लैब तो है परंतु अध्यापक नहीं
कादरचौक। राजकीय इंटर काॅलेज, निजामपुर में लैब तो है, लेकिन फिजिक्स और केमिस्ट्री के अध्यापक ही नहीं हैं। ऐसे में बच्चों के लिए लैब की कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। इंटर काॅलेज में मात्र चार अध्यापक हैं। लैब टेक्नीशियन अमित ही लैब की देखभाल करते हैं। अध्यापक न होने से प्रयोगात्मक परीक्षा भी बिना अध्यापक ही बच्चों को करनी पड़ रही है।

सोमवार को स्कूल में कोई प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं थी। क्षेत्र के दाताराम मेमोरियल इंटर काॅलेज में जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा रुबी व रवि ने बिजनौर से आकर संपन्न कराई। यहां प्रयोगशाला थी, लेकिन परीक्षकों ने चार्ट देखकर ही बच्चों से सवाल किए। संवाद




कंट्रोल रूम पर नहीं पहुंची एक भी शिकायत
प्रयोगात्मक परीक्षा से लेकर बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए दो कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। एक राजकीय इंटर कॉलेज में तो दूसरा डीआईओएस कार्यालय में संचालित हो रहा है। दोनों ही कंट्रोल रूम पर एक भी शिकायत नहीं पहुंची।




कई सेंटर चेक किए, अधिकांश में लैब संचालित मिलीं। अगर किसी सेंटर से शिकायत मिलती है तो प्रयोगात्मक परीक्षा निरस्त कर पुन: किसी अन्य सेंटर पर कराई जाएगी। - प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक


प्रयोगात्मक परीक्षा में चार छात्र रहे गैरहाजिर

उझानी। प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान के 142 में से एक छात्र गैरहाजिर रहा। भूगोल के 81 परीक्षार्थियों में से तीन छात्र नहीं आए। कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव तोमर ने बताया कि भौतिक विज्ञान के दो बैच के 80 छात्र और छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा हो चुकी है। तीसरे बैच के 35 छात्र और छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा मंगलवार को होगी। संवाद

नितिन,छात्र

नितिन,छात्र

नितिन,छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें