फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पभु के जीवन से प्रेरणा ले समाज

Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
इस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चर्च में हुई प्रार्थना, प्रभु यीशु का किया गुणगान
विज्ञापन


 सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में ईस्टर का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पादरी एडमंड, पादरी सचिन तथा मुख्य वक्ता अरुण ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने दुनिया से प्रेम करा। इस अवसर पर मोहिनी वैलिंगटन, सुनील, रवि, राजेश्वर, ऐलिस, जीतेश तथा सिद्घार्थ मसीह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐमरी मैथोडिस्ट चर्च कैंपस में सुबह से ही मसीही लोगों की भीड़ जमा होने लगी। शहर के प्रमुख मार्गों पर मसीही गीत गाते हुए अपने हाथों में मोमबत्तियां लेकर प्रभात फेरी निकाली। जो चर्च पर आकर समाप्त हुई। चर्च में ईस्टर के पर्व पर प्रार्थना सभा की गई। चर्च के पादरी ने पवित्र बाइबिल से उपदेश दिए। प्रार्थना में उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हर धर्म के लोगों का सृष्टिकर्ता परमेश्वर है, इसलिए नफरत और बुराई को त्यागकर प्यार मुहब्बत से मिलजुलकर रहना चाहिए। समापन के बाद चर्च की कलीसिया के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। चर्च के पादरी ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को प्रतीक चिह्न देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अशोक नारंग, विजय, सोहराब मैसी, अशोक भारती, महेंद्र मार्क, सूरज प्रकाश, नरेश लाल, राजेंद्र लाल, संजू मैसी, राहुल, शानू, मोहित, गौरव, प्रतीक, कुनाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें