वाले 84 लोगों पर जुर्माना
-राजस्व पैमाइश में 381 बीघा जमीन पर पाया गया कब्जा
-कब्जा करने वालों से वसूले जाएंगे तीन लाख रुपये
ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा कर फसल बोने वाले 84 लोगों के खिलाफ राजस्व विभाग ने कार्रवाई की है। इन सभी को जुर्माना भरना होगा। इन किसानों से 304800 रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। तहसीलदार दातागंज मनोज प्रकाश ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जुर्माने की कार्रवाई होने से कब्जा करने वालों में खलबली मच गई है।
तहसील दातागंज की ग्राम पंचायत बेलाडांडी में दबंगों ने ग्राम समाज की करीब 2500 बीघा जमीन पर कब्जा कर फसल बो दी थी। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत की थी। प्रधान की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने ग्रामसभा के मजरा प्रानपुर में जमीन की पैमाइश कराई थी। यहां 381 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया। बाकी जमीन की पैमाइश होनी अभी बाकी है। तहसीलदार ने कब्जाई गई जमीन की फसल काटकर ग्रामसभा के सुपुर्द करने का आदेश दिया था। इसके बाद भी अब तक फसल पर ग्राम सभा को कब्जा नहीं मिल सका है। इसके बाद शिकायत तहसील प्रशासन से की गई। तहसीलदार मनोज प्रकाश ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने जमीन पर कब्जा करने वाले 84 लोगों से प्रति बीघा 800 रुपये जुर्माना वसूल करने का आदेश दिया है। कब्जा करने वाले 84 किसानों से 304800 रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। इस आदेश से ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने वालों में खलबली मच गई है।