फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामलीला मेले में दरोगा ने किया हंगामा, दर्शकों से नोकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसावां कस्बे में चल रहे रामलीला मेले में बुधवार रात एक दरोगा ने जमकर हंगामा किया। उसकी दर्शकों से तीखी नोकझोंक हुई। लोगों ने दरोगा पर रामलीला का मंचन बंद कराने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। दोनों ओर से बहस के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार में 28 नवंबर से श्रीराम लीला का मंचन चल रहा है। बिहार के दरभंगा से आए पुरुष कलाकार ही महिला पात्रों के भी किरदार निभा रहे हैं। बुधवार रात करीब 11 बजे कलाकार राजा हरिश्चंद्र नाटक का मंचन कर रहे थे। तभी उसावां थाने का एक दरोगा वहां पहुंच गया।
लोगों का कहना है कि दरोगा ने हारमोनियम बजा रहे कलाकार को धमकाते हुए कहा कि यह सब किसकी अनुमति से हो रहा है। यहां महिलाएं नृत्य कर रही हैं। आयोजकों ने कहा कि यहां केवल पुरुष कलाकार हैं। पुलिस को गलत सूचना मिली है। उनके पास आयोजन की अनुमति भी है। इस पर दरोगा भड़क गया और कलाकारों के कक्ष में घुस गया।
विज्ञापन

इससे लोग उत्तेजित हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों की दरोगा से तीखी नोकझोंक हुई। करीब एक घंटे तक मंचन बंद रहा। लोगों ने दरोगा के हंगामा करने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें