फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम के दौरे से पहले डीआरएम ने जाना हाल

Tue, 09 Feb 2016 11:41 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम जिंदल पैसेंजर ट्रेन में लगे सैलून से करीब पौने 12 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म का निरीक्षण शुरू करते हुए सबसे पहले फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य देखा। ठेकेदार को निर्माण तेजी से कराने के निर्देश दिए। इसके बाद स्टेशन पर बन रहे लेडीज वेटिंग रूम, जेंटस वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम, वीआईपी लॉज, स्टेशन अधीक्षक का चैंबर का निरीक्षण किया। डीआरएम ने सभी का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ तमाम बिंदुओं पर पूछताछ की।
विज्ञापन

जिंदल रेलवे कालोनियों की सफाई व्यवस्था, बनाई जा रही सड़कों और निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक को निरीक्षण किया और ठेकेदार से ओवरहेड टैंक का निर्माण करने के बारे में पूछा तो ठेकेदार ने फरवरी में ही ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा करके संचालित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सीनियर सेक्शन इंजीनियर को हिदायत देते हुए कहा कि तीन मार्च को जीएम के निरीक्षण में बिजली की व्यवस्था चकाचक करने के लिए कहा। सर्कुलेटिंग एरिया में हाईमास्ट लाइटें लगवाने के निर्देश भी दिए।
डीआरएम ने इस दौरान स्टेशन अधीक्षक ओपी मीणा से निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापरक तरीके से पूरा कराने के निर्देश देने के साथ स्टेशन के रिकार्ड दिखाने के लिए कहा। रिकार्ड दुरुस्त मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। डीआरएम करीब दोपहर डेढ़ बजे सड़क मार्ग से वापस चले गए। मंडलीय अधिकारियों की टीम में जवाहर राम, सीएल शाह, अतुल वार्ष्णेय, आरके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब इंस्पेक्टर रूम में बनेगा महिला प्रतीक्षालय
अब इंस्पेक्टर रूम को महिला प्रतीक्षालय बनाया जाएगा। पहले महिला प्रतीक्षालय रिटायरिंग रूम में बनाया जा रहा था। इसके स्थान में परिवर्तन इसलिए किया गया था कि पहले से बनाए जा रहे महिला यात्री प्रतीक्षालय में केवल एक शौचालय था। अब जिस इंस्पेक्टर रूम में महिला प्रतीक्षालय बनाया जाएगा, उसमें दो शौचालय और एक स्नानागर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें