सोमवार को प्रभारी डीएम ने विकास भवन स्थित एक दर्जन से अधिक
कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा
के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका जवाब-तलब करने के निर्देश दिए। लघु सिंचाई
विभाग, नेडा कार्यालय, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, जिला पंचायत राज
कार्यालय, कृषि विभाग, युवा कल्याण, बाल विकास कार्यालय में साफ-सफाई की
कमी, मकड़ी के जाले एवं अभिलेखीय रिकार्ड व्यवस्थित मिले। इस पर उन्होंने
नाराजगी जताई। उन्होंने शौचालयों को साफ रखने के निर्देश देते हुए कहा कि
अगली बार खामियां पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला विकलांग कल्याण
कार्यालय में विकलांगों की सुविधा के लिए रैंप का निर्माण न पाए जाने पर
उन्होंने तत्काल रैंप का निर्माण कराने के आदेश दिए। उन्होंने सभी
अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि कार्यालय में निश्चित समय से उपस्थिति
हों। मत्स्य पालक विकास अभिकरण में टूटी कुर्सियां देख उन्होंने इन्हें
तत्काल ठीक कराने को कहा।
अंतर्जातीय विवाह पर मंडलायुक्त करेंगे पुरस्कृत
बदायूं।
अंतर्जातीय/अंतर्धार्मिक करने वालों को मंडलायुक्त द्वारा पांच हजार नकद
पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर प्रोत्साहित करेंगे।
जिला समाज
कल्याण अधिकारी एनके पाठक ने बताया कि शासन द्वारा गत वर्षों की भांति
वर्ष 2015-16 में भी ऐसे दंपतियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।
इसके लिए 31 अगस्त, 2015 तक सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर विकास भवन स्थित जिला
समाज कल्याण कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। आवेदन पत्र कार्यालय से
प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे विवाहित जोड़े जिनका एक पक्ष अनुसूचित जाति
से संबंधित हो को अंतर्जातीय विवाह तथा ऐसे विवाहित जोड़े जो विवाह से
पूर्व अलग-अलग धर्म के मानने वाले रहे हों को अंतधार्मिक विवाह की श्रेणी
में रखा गया है।