बिल्सी। कछला रोड स्थित रंजना तिराहा के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
मोहल्ला संख्या तीन निवासी उचित दर विक्रेता शाहबुद्दीन सैफी के बेटे सलमान की पांच वर्षीय बेटी अनाबिया बुधवार की शाम घर के सामने गोल गप्पे खाकर लौट रही थी। रंजना तिराहा के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में अनाबिया गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। शाहबुद्दीन सैफी ने बताया कि परिवार बच्ची का पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहता था। इसी कारण उन्होंने घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचना नहीं दी। संवाद