फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घायल फल विक्रेता ने नौ दिन बाद तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
राजेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के राजपुर रोशन नगर गांव निवासी एक फल विक्रेता की अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव राजपुर रोशन नगर निवासी राजेंद्र (50) गांव के चौराहे पर फल का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, 15 जुलाई को वह सड़क पार कर कूड़ा डालने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिल्सी की ओर से इस्लामनगर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
टक्कर लगने से फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजेंद्र को पहले सीएचसी रुदायन भेजा गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन

परिजनोंं ने अलीगढ़ में 16 से 21 जुलाई तक उपचार कराया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार तड़के उन्हें गांव लाया जा रहा था। जहां उनकी मौत हो गई। राजेंद्र के तीन बच्चे हैं। इसमें दो बेटियां और एक बेटा है। अधेड़ की मौत के बाद परिवार को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर मिलने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें