फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास कैंप में स्वरोजगार की दी जानकारी

विज्ञापन
म्याऊं कैंप में युवा उद्यमियों को जानकारी देते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। विकास खंड परिसर स्थित मीटिंग हॉल में मंगलवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं पंजीकरण कैम्प लगा।
विज्ञापन


शिविर में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग से पहुंचे अधिकारी नरवीर सिंह ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से युवा अपना उद्योग स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इच्छुक लाभार्थियों को अपने आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने होंगे। आवेदन ऑनलाइन होने के बाद संबंधित फाइल सीधे बैंक तक पहुंच जाएगी। बैंक द्वारा फाइल का चयन होने के बाद लाभार्थी को छह दिन का ऑनलाइन प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जिसे संबंधित बैंक शाखा में जमा करना होगा।
विज्ञापन

नरवीर सिंह ने बताया कि योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का ऋण स्वीकृत किया जा सकता है। ऋण स्वीकृत होने के बाद लाभार्थी को नियमानुसार कुछ मार्जिन मनी भी जमा करनी होगी। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन आसानी से करा सकते हैं।
विज्ञापन


कैम्प में मौजूद युवाओं ने योजना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं और स्वरोजगार के अवसरों को लेकर उत्साह दिखाया। अधिकारियों ने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डॉ. मनीष सिंह वर्मा, एडीओ आईएसबी केपी सिंह, बीएमएम सलीम, आमिर सहित महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं क्षेत्र के अनेक युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें