फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ससुराल जाते युवक से ढाई लाख लूटे, पुलिस को घटना पर संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। ससुराल जा रहे एक युवक से ढाई लाख रुपये से भरा बैग लूट लेने का मामला सामने आया है। युवक ने बाइक सवार तीन बदमाशों पर बैग छीनकर भागने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव सेंधा निवासी धर्मेंद्र पुत्र राकेश शनिवार को बाइक से दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौरा स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी ससुराल में एक खेत पेशगी पर लिया था, जिसके भुगतान के लिए वह अपने साथ ढाई लाख रुपये लेकर जा रहा था।
धर्मेंद्र के मुताबिक, जब वह गांव कमां के आगे नरहा नाला स्थित रपटा पुलिया के पास पहुंचा, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उसका बैग छीन लिया। युवक ने तत्काल यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद दातागंज कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं पुलिस युवक के बयान और घटनाक्रम का मिलान कर रही है।
कोतवाली प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि युवक द्वारा बताई गई घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें