फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्राओं और महिलाओं को दी गुड टच और बेड टच की जानकारी

विज्ञापन
खेड़ादास गांव के संविलियन स्कूल में मिशन श​क्ति कार्यक्रम में अति​थियों का सम्मान करतीं प्रधाना
विज्ञापन
ओरछी। मिशन शक्ति कार्यक्रम फेज-5 के तहत संविलियन विद्यालय खेड़ादास में कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम प्रधान रामसनेही और महिला कांस्टेबल सुदेश पाल ने महिला एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। अध्यक्षता नीलम वार्ष्णेय ने की।
विज्ञापन

संचालन करते हुए सर्वेश कुमार ने नारी स्वावलंबन से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका नीलम वार्ष्णेय ने बालिका शिक्षा के महत्व, लिंग भेद जैसे विषयों पर प्रकाश डाला और स्वच्छता एवं नवाचारों की जानकारी दी। शिक्षिका ममता यादव व शशिबाला ने बालिकाओं को प्रोत्साहित किया।
सचिन कुमार सिंह ने बताया की वर्तमान सत्र से विद्यालय में कार्य करने का बहुत ही सुंदर माहौल सृजित हुआ है। पूरा स्टाफ मनोयोग से विद्यालय के लिए समर्पित है। सहायक अध्यापिका रुबी सिंह ने छात्राओं को और महिलाओं को गुड टच और बेड टच की जानकारी दी।
विज्ञापन

बाद में प्रधानाध्यापिका ने सभी आगंतुकों काे सम्मानित कर उनका आभार जताया। स मौके पर एएसआई हरिदत्त सैनी, कांस्टेबल राहुल कुमार, सुधारानी, रूबी सिंह, सुषमा रानी, शोभा रानी, पूनम कुमारी, प्रभारानी, प्रदीप सक्सेना, दीपक ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें