फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ओलावृष्टि में फसल बर्बाद होने की सूचना टोल फ्री नंबर 14447 पर दें

विज्ञापन
कसेरा इस्लामनगर में मौजूद उपनिदेशक कृ​षि व अन्य अ​धिकारी। स्रोत कृ​षि विभाग
विज्ञापन
बदायूं। जिले में शनिवार शाम को ओलावृष्टि, आंधी, बारिश की वजह से किसानों की फसल को हुए नुकसान को लेकर रविवार को उपनिदेशक कृषि क्षेत्र में सर्वे करने पहुंचे। साथ ही उन्होंने किसानों को टोल फ्री नंबर 14447 के बारे में जानकारी दी। कहा कि खराब हुई फसलों के बारे में किसान टोल फ्री नंबर पर भी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

सिलहरी तहसील में आंधी और बारिश की वजह से बिनावर, चंदऊ, भगवतीपुर, मोजमपुर, सिकरोड़ी, सनाय, शिकरापुर, लखनपुर सहित अन्य गांवों में खड़ी सरसों और मसूर की फसल गिर गई थी। यही हाल उझानी, इस्लामनगर और बिसौली का भी रहा। यहां भी किसानों को नुकसान हो गया।
इस समस्या को देखते हुए उपनिदेशक कृषि मनोज कुमार रविवार दोपहर कसेरा इस्लामनगर पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। उपनिदेशक ने किसानों से कहा कि बारिश और ओलावृष्टि की वजह से जिन-जिन किसानों का नुकसान हुआ हो वह फसल बीमा कंपनी को सूचना दे दें, ताकि समय पर उनको भुगतान हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से कहा कि बीमा कंपनी के प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर 8953133635 पर भी सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 14447 पर भी अपनी समस्या बता सकते हैं। उपनिदेशक कृषि मनोज कुमार ने बताया कि पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से जिले को बहुत नुकसान नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें