फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला पंचायत की बैठक में एएमए से अभद्रता, कर्मचारी हड़ताल पर गए

विज्ञापन
एसएसपी आवास पर मिलने पहुंचे जिला पंचायत के अ​धिकारी और कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला पंचायत की बैठक में नक्शा पास करने संबंधी नियमों को लेकर तकरार हो गई। एएमए ने आरोप लगाया कि बैठक के बाद उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष के पति ने गाली-गलौज की। इसके साथ ही जिला पंचायत के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। जिला पंचायत के एएमए और कर्मचारियों ने डीएम, एसएसपी से मिलकर कार्रवाई करने और सुरक्षा की मांग की है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के पति ने सारे आरोप बेबुनियाद बताए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक थी। इसमें अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) मासूम रजा की जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव के पति व पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के साथ नक्शा पास करने संबंधी नियमों को लेकर तकरार हो गई। एएमए ने शासन का हवाला देते हुए नक्शों को पास करने की बात की।
वहीं जिला पंचायत सदस्यों और पूर्व एमएलसी ने सदन की सर्वसम्मति से बनाए नियमों के अनुसार नक्शा पास करने को कहा। इसको लेकर दोनों तरफ से तकरार हो गई। एएमए ने कहा कि वह शासन के नियम के अनुसार ही काम करेंगे। तब सदस्यों ने कहा कि वह नक्शों में आपत्ति लगाएं। यही पर बात शांत हो गई और बैठक खत्म हो गई।
विज्ञापन

एएमए का आरोप है जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जितेंद्र यादव ने बैठक के बाद उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। इसको लेकर एएमए सहित सभी कर्मचारी डीएम निधि श्रीवास्तव व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह से मिले। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।


ककोड़ा मेले में जताई अप्रिय घटना होने की आशंका
जिला पंचायत के कर्मचारी पूरी तरह से जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के खिलाफ आ गए हैं। उनका कहना है कि पंचायत अध्यक्ष के आवास पर बुलाकर कर्मचारियों से तू-तड़ाक से बात कर अभद्र व्यवहार किया जाता है। 8 नवंबर को ककोड़ा मेला शुरू हो रहा है। मेले में जबरदस्त भीड़ रहती है। ऐसे में वहां पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता या दुर्व्यवहार हो सकता है। कर्मचारियों की तरफ से कहा गया है कि जब तक जिला पंचायत अध्यक्ष के पति माफी नहीं मांगते कलमबंद हड़ताल रहेगी।


मेरे साथ में अभद्रता, गाली-गलौज की गई है। ऐसे में काम करना मुश्किल हो जाएगा। आठ नवंबर से मेला शुरू हो रहा है। ऐसे में मेरे साथ अप्रिय घटना होने की संभावना है। - मासूम रजा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत

ऐसा कोई भी मामला नहीं है। एएमए के साथ में मेरी कोई बात नहीं हुई है, जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं। सब निराधार हैं। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहींं है। - जितेंद्र यादव, पति, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें