दो पहिया वाहन की चेकिंग करते यातायात कर्मी। संवाद
बदायूं। जिले के लोग यातायात के प्रति कितने सजग हैं, इसकी गवाही आंकड़े दे रहे हैं। बिना हेलमेट, सील्ट बेल्ट व कागजात यातायात पुलिस ने चार माह में 2,70,72,900 रुपये के चालान काटे हैं। इसमें से सरकार के खजाने में महज 19,73,500 लाख रुपये ही जमा किए जा सके, जबकि 2,50,99,400 रुपये की वसूली के लिए पुलिस नोटिस भेजेगी।
जुलाई से जून तक जिले में 19420 वाहनों के चालान यातायात पुलिस ने किए। बावजूद इसके लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे। लगातार यातायात पुलिस ऐसे लोगों के चालान कर रही है। इनमें 80 फीसदी चालान बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग में किए जा रहे हैं। चालान कटने के बाद भी जिन लोगों ने जुर्माना राशि जमा नहीं की है उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं।
माह - कुल चालान- कुल चालान राशि- वसूली गई राशि, शेषराशि
जुलाई- 5506 81.96, 800 रुपये 677300 रुपये 7521500 रुपये
अगस्त- 3010 49,27,800 रुपये 419600 रुपये 4508200 रुपये
सितंबर- 4764 62,83,000 रुपये 502900 रुपये 5780100 रुपये
अक्तूबर- 6140 76,65,300 रुपये 375700 रुपये 7289600 रुपये
चार माह में सीज वाहन
माह संख्या
जुलाई 52
अगस्त 47
सितंबर 55
अक्तूबर 62
अभियान चलाकर वाहनों के चालान किए जा रहे हैं, जिससे लोग जागरूक हों। हेल्मेट, सीटबेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं। बावजूद इसके लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। हादसों में कमी लाने व लोगों को समझाने के लिए चालान किए जा रहे हैं। ताकि दोबारा गलती न हो। - कमलेश मिश्रा, यातायात निरीक्षक