फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल उत्पादन बढ़ाने की दी सलाह

Tue, 27 Dec 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
फसल उत्पादन बढ़ाने की दी सलाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने किया किसान मेले का उद्घाटन
सीडीओ का सरकारी योजनाओं का लाभ लेने पर जोर
कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मंगलवार को आयोजित किसान मेला और रबी गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती की नई तकनीक से अवगत कराया। मेला का उद्घाटन आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने किया। उन्होंने किसानों को खेती की नई तकनीक का इस्तेमाल कर उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक खेती से उपज में वृद्धि के साथ उन दिक्कतों का समाधान भी हो जाता है जो बुवाई से लेकर गहाई तक सामने आती हैं। सीडीओ अच्छेलाल यादव ने कहा कि कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के किसानों को जागरुक रहना चाहिए।
इस मौके पर सांसद और सीडीओ ने मसूर उत्पादन से संबंधित पत्रिका का विमोचन किया।  उपनिदेशक कृषि प्रसार आरपी चौधरी और जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने भी किसानों को कृषि की योजनाएं बताईं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी सिंह ने खेती की नई तकनीक से किसानों को अवगत कराया। किसान मेला में किसानों ने बीज प्रदर्शनी, कृषि उपकरणों का अवलोकन भी किया। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक अर्जुन सिंह, संजय कुमार, एसपी सिंह, एके चौबे, फूलचंद्र, यशपाल सिंह, आनंद प्रकाश, विमल कुमार, आशीष अग्रवाल, आलोक सक्सेना, जगवीर सिंह, राजेश कुमार सिंह, राहुल शंखधार, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय, लोकेंद्रनाथ शर्मा, सुरेंद्र शर्मा समेत सैकड़ों किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
भाजपाइयों ने सांसद का स्वागत किया
उझानी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोहित प्रभाकर की अगुवाई में आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप का कश्यप पुलिया के पास जितेंद्र कश्यप, ओमप्रकाश, राणा प्रताप, शिवकुमार, अरुण, रामू, अमर सिंह, विक्रम और आकाश आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें