फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि के विरोध में यूथ ब्रिगेड का दास कॉलेज पर प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2015 12:18 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक प्रथम वर्ष की फीस वृद्धि के विरोध में आज मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी की अगुवाई में एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज पर धरना देकर प्रदर्शन किया। बढ़ी फीस को कम करने के लिए प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया। चेतावनी दी यदि फीस को कम नहीं किया गया तो भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी ने कहा कि स्नातक प्रथम वर्ष की फीस 2225 रुपये है, जो इस वर्ष बढ़ाकर 3045 रुपये की दी गई है। इससे गरीब छात्र-छात्राओं को प्रवेश म ें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन पर भारी बोझ पड़ेगा। तमाम गरीब छात्र-छात्राएं प्रवेश से भी वंचित रह सकते हैं। जबकि इस वर्ष किसी भी प्रकार की महंगाई नहीं बढ़ी है। किसान सूखा और वर्षा का मारा हुआ है। लिहाजा, बढ़ी फीस कम की जाए। चेतावनी दी अगर फीस को कम नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। भूख हड़ताल तक की जाएगी। अन्य वक्ताओं ने प्रवेश फार्म की फीस 800 रुपये के स्थान पर पांच सौ रुपये की मांग की। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कालेज के प्राचार्य से बात भी की। प्राचार्य ने फीस में कटौती का आश्वासन दिया।
 इस मौके पर जाहिद, जहांगीर, जीतेश,अकील, रोहिताश, समीर अंसारी, मुजीब अंसारी, जाहिद गाजी, यूनिस, साहिब गाजी, जितेंद्र आदि थे।

अनीस बने सछास के जिला उपाध्यक्ष
बदायूं। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राजू यादव ने अनीस असगर सिद्दीकी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

अमन बने सछास के नगर अध्यक्ष
बिसौली। समाजवादी छात्र सभा की बैठक में एकता पर बल दिया गया। अमन कुमार गुप्ता को नगर अध्यक्ष चुना गया।  
लोनिवि के अतिथि गृह मे आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष संजू यादव ने कहा कि युवाओं का हित सपा में है। युवा नेता वीर सिंह, राजेश यादव ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में अमन गुप्ता को नगराध्यक्ष और मनु शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर अंकुर यादव, लालबहादुर, चैधरी धर्मेद्र सिंह, राहुल शर्मा, महावीर यादव, रजत मिश्रा, विश्वनाथ मौर्य, राहुल मौर्य, तालेवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें