फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी-अधूरी तैयारियों के बीच बाढ़ से मुचैटा!

Sun, 28 Jun 2015 08:36 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ खंड अब तक बाढ़ से निपटने की तैयारियां नहीं कर सका है। दातागंज में नवादा मधुकर बांध पर काम मानसून की दस्तक के बाद शुरू हुआ है। उसहैत के पथराई पर भी काम चल रहा है। आधा दर्जन बांधों में से केवल चार अति संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा प्रबंध किए गए बाकी बांधों को रामभरोसे छोड़ दिया गया है। जैसी कि मौसम विज्ञानियों की घोषणाएं हैं। अगर, मानसून बेहतर रहा तो निश्चित तौर पर गंगा और रामगंगा तबाही मचाएंगी। बाढ़ खंड इसके लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन


बाढ़ बचाव के काम सप्ताह पूर्व हुए शुरू
इस समय बाढ़ बचाव का काम पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन एक सप्ताह पूर्व ही बाढ़ बचाव के काम शुरू हुए हैं। दरअसल, बाढ़ खंड के जिम्मेदारों का मानना है कि शासन से धन ही समय पर नहीं मिला।

पथरामई परियोजना में 764 में मिले 300 लाख
उसहैत में पथरामई बाढ़ बचाव का काम सप्ताह पूर्व शुरू हुआ है। यह कार्ययोजना 764 लाख की है, लेकिन 300 लाख रुपये ही दिए गए हैं। यहां परक्यूपाइन को चबूतरे भी तैयार नहीं हो सके हैं। जबकि गंगा में पहली मानसूनी बरसात में ही 1.93 लाख क्यूसेक पानी गंगा में पहुंचने वाला है।
विज्ञापन


नवादा मधुकर बचाव काम भी पिछड़ गया
गांव को रामगंगा की बदली धार से बचाने के लिए 684 लाख की परियोजना में 300 लाख ही मिले हैं। इस परियोजना भी हाल ही में काम शुरू हो सका है। बाढ़ का समय नजदीक है। कभी परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। ऐसे में बाढ़ बचाव का काम पूरा हो जाए मुश्किल लग रहा है।

104 किमी बांधों की सुरक्षा को मात्र 50 लाख
जिले में गंगा से सीमावर्ती गांव और उपजाऊ भूमि को बचाने के लिए 104.000 किमी के छह बांध बने हैं। इनकी सुरक्षा को मात्र 50 लाख रुपये मिले हैं। इनसे गंगा महावा बांध पर टोंटपुर करसरी के पास और चंदनपुर हुसैनपुर बांध पर खेड़ा के पास काम हुआ है। दो स्थानों पर उसहैत और उसावां बांधों पर काम कराया गया है। बांध सुरक्षा को यह अति संवेदनशील में गिने जाते हैं। जबकि कई स्थान संवेदनशील श्रेणी में आते हैं।

एसई ने किया दौरा कहा तेज हो बचाव कार्य
बाढ़ खंड के एसई एके गुप्ता ने शनिवार को रामगंगा किनारे नवादा मधुकर गांव बचाने को हो रहे सुरक्षा कार्य और उसहैत के पथरामई में चल रहे बचाव कार्य का दौरा किया। उनके साथ एक्सईएन इंतियाजुर्रहमान और क्षेत्र के एई और जेई समेत स्टाफ के लोग मौजूद रहे। एसई ने दोनों स्थानों पर कम समय में पूरा काम करने के निर्देश दिए। कहा कि कम समय जरूर है, लेकिन इस काम को चुनौती मानकर पूरा करना है।
विज्ञापन


बदायूं गंगा के बांध
नगला अजमेरी     16.5 किमी
गंगा महावा         34.9 किमी
चंदनपुर हुसैनपुर   17.5 किमी        
जोरी नगला         8.0 किमी
उसहैत             17.0 किमी
उसावां             10.5 किमी
-------------------------
कुल लंबाई        104.4 किमी
-------------------------

पानी छोड़े जाने की ताजा स्थिति
नरौरा डेम         5701 क्यूसेक
बिजनौर डेम   112402 क्यूसेक
हरिद्वार डेम      94563 क्यूसेक
.............................................
कछला मीटर गेज पर गंगा-16.05
.............................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें