फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राइसिकिल योजना से जोड़ें : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं और अधिकार दिलाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में लोकल लेवल कमेटी, जिला दिव्यांगता समिति एवं जिला प्रबंधकीय समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में लीगल गार्जियनशिप के दो आवेदनों पर विचार किया गया। जांच के आधार पर राहुल कुमार को उनके दिव्यांग भाई रोहित कुमार और खुशबू रस्तोगी को उनके दिव्यांग भाई विवेक का विधिक संरक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिला आदर्श पुनर्वास केंद्र के माध्यम से अब तक 587 दिव्यांगजनों को सुविधाएं दी गई हैं। जनपद में मानसिक मंदित दिव्यांगजनों के लिए चार आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं। बैठक में 16 वर्ष या अधिक आयु की दिव्यांग छात्राओं के लिए संचालित नवीन ई-ट्राइसिकिल योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और जिला विद्यालय निरीक्षक को लक्ष्य के सापेक्ष पात्र छात्राओं के आवेदन कराने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें