फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वनकोटा में खंभे से विद्युत तार टूटकर बुआ-भतीजे पर गिरा, दोनों झुलसे

Fri, 28 Aug 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
वनकोटा गांव में टूटकर गिरा पड़ा विद्युत तार। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
बिसौली(बदायूं)। वजीरगंज के गांव वनकोटा में बुधवार सुबह करीब 10 बजे विद्युत लाइन का जर्जर तार टूटकर बुआ और भतीजे पर गिर गया। उन्हें तड़पता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तार को डंडे के सहारे हटाकर छुड़ाया। इसके बाद झुलसे बुआ-भतीजे को एंबुलेंस से वजीरगंज सीएचसी ले जाया गया। उपचार कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया। वहीं, आरोप है कि सूचना देने के बाद लाइनमैन और जेई ने ग्रामीणों को ही धमकाया। शाम को विद्युत टीम ने आकर जर्जर तार करीब चालीस मीटर बदल दिया।
विज्ञापन

वनकोटा निवासी भूपेंद्र का चार साल का बेटा संतोष अपनी 14 वर्षीय बुआ नीलम पुत्री मनोहर के साथ दुकान से राखी और घरेलू सामान खरीदने जा रहा था। रास्ते में खंभे से टूटकर विद्युत तार उनके ऊपर गिर गया था। फिलहाल, दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। इधर, वनकोटा के अधिवक्ता योगेश शर्मा ने बताया कि तीन साल पहले गांव में विद्युत निगम ने खंभे लगाए थे, लेकिन विद्युत लाइन नहीं खींची। इसके बाद ग्रामीणों ने करीब छह हजार रुपये देकर विद्युत निगम से लाइन खिंचवाई।
आरोप है कि जेई व लाइनमैन ने जर्जर तारों से लाइन खींच दी। अधिकारियों ने तारों को बदलवाने की सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को तार टूटकर बच्चों के ऊपर गिरने की सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी, लेकिन दिनभर जेई और लाइनमैन ने गांव आने की सुध नहीं ली। लाइनमैन पर फोन पर धमकाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय विद्युत टीम आई और करीब 40 मीटर जर्जर तार बदल दिया, जबकि पूरे गांव में जर्जर तारों की लाइन है।
विज्ञापन


बंदरों के कूदने की वजह से शाॅर्ट सर्किट की वजह से तार टूट गया था। इसमें दो बच्चे झुलसने की सूचना मिली थी। जेई ने पहुंचकर जर्जर तार को बदलवा दिया है। वहीं जेई को गांव में लाइन चेक करने निर्देश दे दिए, अगर कहीं खराबी मिलती है तो और तार बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन

- नागेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता, बिल्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें