फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण में नौ क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Sat, 03 Oct 2015 11:24 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के प्रथम चरण में 73 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी और आठ पर्चे खारिज हो गए। नौ क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब ब्लाक सहसवान, इस्लामनगर एवं दहगवां में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 1005 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह भी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रथम चरण के मतदान के लिए शनिवार को नाम वापसी के बाद सहसवान ब्लाक में चार प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, 26 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने तथा वार्ड नंबर 38, 58, 66, 67, 71 एवं 79 के कुल छह प्रत्याशियों द्वारा निर्विरोध निर्वाचित होने के पश्चात 353 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ब्लाक इस्लामनगर में चार पर्चे खारिज होने, 21 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापसी के बाद 292 प्रत्याशी चुनाव लड़ेेंगे, यहां कोई भी प्रत्याशी र्निविरोध निर्वाचित नहीं हुआ है। ब्लाक दहगवां में 26 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापसी तथा वार्ड नंबर 06, 22 एवं 38 के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 360 प्रत्याशी अथवा प्रथम चरण के तीनों ब्लाकों में कुल 1005 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ब्लाक दहगवां में एक भी पर्चा खारिज नहीं हुआ है।
द्वितीय चरण के लिए नामांकन के दूसरे दिन 1645 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। कुल 1,817 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। ब्लाक सालारपुर में शनिवार को 378 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। अब तक 411  पर्चों की बिक्री हुई। जगत में 405 नामांकन और 438 पर्चों की बिक्री हुई। कादरचौक में 375 नामांकन और 428 पर्चों की बिक्री के साथ ही ब्लाक उझानी में 487 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए और 540 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। द्वितीय चरण के चारों ब्लाकों में अब तक कुल 1,817 नामांकन पत्र बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें