फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर्स के मामले में देहात के मुकाबले पिछड़े शहर के कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बोर्ड परीक्षा परिणामों में इस बार शहर के मुकाबले देहात के कॉलेज ज्यादा भारी साबित हुए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 33 टॉपर्स में 23 टॉपर्स देहात के कॉलेजों के हैं। शहर के कॉलेजों से इस बार सिर्फ दस टॉपर ही निकले हैं।
विज्ञापन

हाई स्कूल के टॉप टेन में 22 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इनमें 13 छात्राएं और आठ छात्र हैं। शहर की बात करें तो राजाराम महिला इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज ने एक-एक टॉपर दिया है। श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने तीन और शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने दो टॉपर दिए हैं। हाईस्कूल में जिले में टॉप करने वाली छात्रा वैष्णवी बिसौली की हैं। दूसरे स्थान पर रहीं नैनसी रुदायन की हैं। टॉप टेन की सूची में शामिल 13 छात्र-छात्राएं देहात क्षेत्र के कॉलेजों से निकले हैं।
इंटरमीडिएट की बात करें तो यहां भी कुल 11 टॉपर में आठ टॉपर देहात क्षेत्र के कॉलेजों से हैं। जिले में संयुक्त रूप से दो छात्राओं प्रियांशी शर्मा और सिद्घिमा गुप्ता ने टॉप किया है। इनमें प्रियांशी वजीरगंज के श्री देवकी नंदन सेनानी स्मारक इंटर कॉलेज की हैं। सिद्घिमा शहर के राजाराम महिला इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। शहर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से भी एक-एक छात्र ने टॉप टेन में जगह बनाई है। बाकी के सभी आठ टॉपर देहात क्षेत्र के कॉलेजों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें