फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दौलतपुर में नाली में ईंट ठोंककर पानी का निकास रोका, नौ का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
दौलतपुर में पनाला में ईट ठोंककर रोका पानी का निकास। संवाद
विज्ञापन
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में कमजोर परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। अब आरोपियों ने नाली (पनाला) में ईंट ठोंककर घर के पानी का निकास ही बंद कर दिया है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


ग्राम दौलतपुर में पिछले कई दिन से लगाकर एक परिवार पर जुल्म ढाया जा रहा है। तीन दिन पहले आरोपी घर पर हमला बोलकर घन से दीवार तोड़कर दरवाजा उखाड़कर ले गए थे। घर पर मौजूद महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। उसके दूसरे दिन आरोपियों ने सड़क की नाली में दीवार लगाना शुरू कर दी। राय सिंह के घर का निकास बंद करने की कोशिश की। तब परिवार की महिलाओं ने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे आरोपी मौके से भाग गए थे।

बावजूद इसके पुलिस ने गंभीरता नहीं बरती। पुलिस से बेखौफ आरोपियों ने शनिवार को घर की मुख्य नाली में ईंट ठोंककर पानी का निकास रोक दिया। पीड़ित परिवार ने इसकी भी पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों के नौ लोगों को पकड़ लिया। उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। इंस्पेक्टर सुनील अहलावत ने बताया कि दोनों ही पक्षों में जगह को लेकर विवाद है। इसलिए दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें