फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर और बोलेरो में भिड़ंत, चालक समेत चार घायल

विज्ञापन
उझानी अस्पताल में घायलों को देखते चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार।
विज्ञापन
उझानी। दिल्ली रोड पर गांव बसावनपुर के पास सड़क पर विपरीत दिशा से निकले ट्रैक्टर से बोलेरो टकरा गई। हादसे में चालक और किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ। जरीफननगर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर टप्पा निवासी उल्फत राम की कादरचौक के गांव बोंदरी में रिश्तेदारी है। रिश्तेदार के घर देवी जागरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके परिवार के लोग निजी बोलेरो से बोंदरी के लिए निकले। दिल्ली रोड पर मुजरिया थाना क्षेत्र में गांव बसावनपुर के पास दूसरी दिशा से ट्रैक्टर-ट्रॉली आ जाने पर चालक ओमपाल (45) उल्फत बोलेरो पर नियंत्रण खो बैठा।
बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में ओमकार के अलावा उसके पिता उल्फत (80), गुड्डो देवी (40) पत्नी लाखन और लाखन की बेटी भारती (10) घायल हो गई। बोलेरो में तीन-चार अन्य लोग भी थे, लेकिन उनके कोई खास चोट नहीं आई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को भगा ले गया। राहगीरों में से किसी ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा दिया। चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि घायलों में ओमपाल और उल्फत को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से एक हफ्ते में
दो युवकों की जा चुकी है जान
यहां बता दें कि उझानी में भूड़ा-भदरौल मार्ग पर गांव मीहलालनगला के पास चार मई को बाइक सवार दो युवकों की मौत ट्रैक्टर की टक्कर से हुई थी। रिश्तेदार ने ट्रैक्टर पहचान लेने का दावा करते हुए तो उसके चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हादसे में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सिताबनगर निवासी बाइक सवार नितिन पाल और उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बसंत उर्फ सूर्यनगला निवासी अंजनेश की मौत हो गई थी। सूर्यनगला निवासी राजकुमार घायल हो गया था। नितिन के बाबा ओमकार ने 10 मई को कोतवाली क्षेत्र के गांव मीहलालनगला निवासी ट्रैक्टर चालक भूपेंद्र पुत्र तेजपाल को लापरवाही से वाहन चलाने में नामजद कराया है। ओमकार ने खुद को चश्मदीद बताते हुए मृतकों के परिजनों को अवगत कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें