फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली में वीर बजरंगी की निकाली शोभायात्रा

Sun, 05 Apr 2015 07:51 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर भक्तों ने पूजा-अर्चना कर उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। सजीव झांकियों ने सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन

सुंदरकांड आयोजन समिति के तत्वावधान में हनुमान जयंती मनाई गईं। अग्रवाल धर्मशाला में समिति के सदस्यों और भक्तों ने हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक का पाठ किया। इसके बाद आराध्य की आरती की। समापन अवसर पर भजन गाकर महिला का गुणगान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव और पूर्व विधायक भारत सिंह यादव ने झांकियों का स्वागत किया। रामप्रकाश गुप्ता और अनुज शर्मा ने भजन गाए। गुलाब की लड़ियों से सजे दरबार की छटा देखते ही बन रही थी। इधर, समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में सजीव झांकियों पर लोगोें ने पुष्प वर्षा की। मुख्य मार्ग से होते हुए यह झांकियां नगर की अन्य गलियों में भी पहुंची। भक्तों ने जयकारे लगाकर धार्मिक धुनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में रामजी गुप्ता राम, ओमहरि शर्मा, गोपाल वार्ष्णेय, धीरेंद्र भट्ट, प्रदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, बाबू कथूरिया, लव गुप्ता, प्रभाकर शर्मा, अनुपम गुप्ता, विनीत वार्ष्णेय, डा. प्रवीण शर्मा, डा. शिशिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें