‘मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर तुम देना फेंक मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ जाएं वीर अनेक’ का शंखनाद करने वाले कवि पंडित माखन लाल चतुर्वेदी की जयंती पर भारतीय शौर्य संस्थान में बच्चों की काव्य (देशभक्ति गीत गायन) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजेता बच्चों ईशान शर्मा, यश शर्मा, सुदर्शन शर्मा, सुदर्शन मिश्रा, रौनक कुमार, अर्पित वर्मा, हर्ष प्रताप, हर प्रताप, कृष्ण साहू, आस्था शर्मा, भूमि शर्मा, ट्ंिवकल साहू, स्नेहा साहू, बानी गुनगुन, कृष्णा को पुरस्कृत किया गया। नन्हीं बच्ची उर्वि शर्मा को भी कविता सुनाने पर पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर जनार्दन दत्त मिश्र, कीर्ति पाठक, गरिमा शर्मा का विशेष सहयोग रहा। संचालन डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र ने किया।