फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली में लेखपाल को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

Wed, 21 Jan 2026 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पांच हजार की रिश्वत में गिरफ्तार लेखपाल सतीश शर्मा। संवाद
विज्ञापन
बिसौली(बदायूं)। बरेली एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को एक लेखपाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जखौरा गांव से गिरफ्तार किया है। उसने पट्टे के प्लाॅट पर कब्जा कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की थी। इसपर टीम ने उसे रंगे हाथों रिश्वत के पांच हजार रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी के रहने वाले लेखपाल सतीश चंद्र शर्मा बिसौली तहसील में तैनात हैं। उनके पास फैजगंज के गांव जखौरा ग्राम सभा का प्रभार है। यहां के रहने वाले ओमप्रकाश ने एंटी करप्शन की टीम बरेली से शिकायत की थी। बताया था कि वर्ष 2005 में उसके नाम पर एक प्लाॅट का पट्टा हुआ था।
गांव के ही कुछ लोगों ने उसपर कब्जा कर लिया था। उसपर कब्जा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने पांच हजार रुपये की मांग की थी। उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की। शिकायत के आधार पर टीम फैजगंज बेहटा से जखौरा जाने वाले मार्ग पर नवनिर्मित गोशाला के पास पहुंच गई। रुपये देने के लिए लेखपाल ने ओमप्रकाश को यहीं बुलाया था। उसने पांच हजार रुपये दिए तो टीम ने रंगे हाथों लेखपाल को पकड़ लिया। ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक इश्तियाक वारसी ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन



वर्ष 2025 में 25 से अधिक लोगों पर की थी एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई
वर्ष 2025 में 25 अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए थे। एंटी करप्शन टीम ने इनको रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसमें पुलिस कर्मी, लेखपाल, नगर पालिका के बाबू समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। अब नई साल में पहली कार्रवाई सामने आई है। इसमें राजस्व लेखपाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार की घटनाएं दिखाती हैं कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस पर अंकुश लगाने में जिला प्रशासन पूरी तरह से फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें