फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोमांचक मुकाबले में फरीदी क्लब ने लालू क्लब को पांच रन से हराया

विज्ञापन
जीत के बाद फरीदी क्लब के खिलाड़ियों को बधाई देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं बस स्टैंड के निकट मैदान पर चल रहे टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को फरीदी क्लब और लालू क्लब के मध्य मुकाबला हुआ। इसमें फरीदी क्लब ने रोमांचक ढंग से लालू क्लब को पांच रन से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

मैदान पर सबसे पहले दोनों टीमों के बीच टॉस किया गया। इसमें लालू क्लब के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए फरीदी क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 110 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें अभिषेक शर्मा ने दो छक्के और एक चौके की मदद से 23 रन, राजा लोनी ने दो छक्कों और पांच चौकों की मदद से 34 रन और अभिषेक सिंह ने तीन छक्कों और एक चौके की मदद से 27 रन बनाए।
इसके अलावा वसीम ने आठ, मुदित ने 10 रन का योगदान दिया। वहीं, लालू क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए फरदीन और करननाथ ने दो-दो और सुधाकर ने तीन विकेट लिए। इसके बाद 111 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी लालू क्लब ने रोमांचक तरीक से खेलते हुए 10 ओवर में छह विकेट खोकर 105 रन का स्कोर ही बना सकी। इसमें रोहित भूरा ने 51, संंजू ने 13, कप्तान रोहित शर्मा ने पांच, सुधाकर ने 19 एवं इमरान ने छह रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं फरीदी क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीवान और वसीम ने दो-दो विकेट लिए। इस प्रकार फरीदी क्लब को पांच रन से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से वसीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विशाल ठाकुर, अयान सिद्दीकी, रिजवान मलिक, मंयक कुमार जैन, इकरार अहमद, मिंटू सागर, मोहित फौजी, जीतू सैनी, समीर कादरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें