फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कोहरा में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद एक हिंसक संघर्ष में बदल गया। नववर्ष के दिन हुई इस घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



गांव निवासी ओमपाल ने बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटा मेघ सिंह गांव के स्कूल में आयोजित ‘श्रीमद्भागवत कथा’ सुनने गया था। वहां उसका विवाद कौशल और कुणाल नाम के बच्चों से हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मेघ सिंह ने बचाव में पत्थर चलाया, जिससे कौशल को चोट लग गई।

घटना के कुछ देर बाद, दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोग विजय सिंह, महिपाल, तुलाराम, अशोक और प्रमोद लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमलावरों ने ओमपाल, उसकी पत्नी अनारकली और उनके दोनों बेटों के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में 11 वर्षीय मेघ सिंह के हाथ में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग शोर सुनकर आ गए। आरोपियों को ललकारा तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उप-निरीक्षक हरगोविंद सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें