फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर फसल उत्पादन के लिए वैज्ञानिक करेंगे मदद

Tue, 16 Feb 2016 07:32 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति ने वर्ष-2016-17 के लिए जिले में खेती और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया। खेती की नई तकनीक और पशुधन कोलेकर भी वैज्ञानिकों ने अहम जानकारियों को चर्चा में शामिल किया। ग्रीन हाउस और पॉली हाउस बनाने समेत लो टनल का भी प्रस्ताव आया। फसलों से बेहतर उत्पादन के लिए कृषि वैज्ञानिक किसानों की मदद करेंगे।
यहां कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में कार्ययोजना तैयार करने के लिए हुई सलाहकार समिति की बैठक में कृषि वैज्ञानिकों के साथ खेती-किसानी से जुड़े विभागों के अफसर भी पहुंचे। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली के संयुक्त निदेशक डॉ. अनिल कुमार गर्ग ने मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, केचुआ और नाडेप खाद उत्पादन, पशुपालन में यूरिया मोलासेज का ब्लॉक को प्रशिक्षण पर जोर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र बरेली के प्रभारी अधिकारी डॉ. अजयसेन चौधरी सब्जी फसलों में कीटनाशक का छिड़काव वैज्ञानिक विधि से कराने की वकालत की। कहा कि छिड़काव के वक्त किसानों को सावधानियों की समझ होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. आरएन वर्मा और कृषि रक्षा विभाग की ओर से कांती प्रसाद ने किसानों से जुड़े मसलों पर जानकारियां शेयर कीं। वर्मा ने कहा कि पॉली हाउस और ग्रीन हाउस बनने से किसानों को फायदा मिलेगा। फल उत्पादन भी बढ़ेगा। उप निदशेक (कृषि) आरपी चौधरी ने खेती में पानी की बचत पर योजना पेश की। उन्होंने कहा कि खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले में नव नियुक्त प्रसार कार्यकर्ताओं को भी खेती से जुड़ी अहम बातों का ज्ञान होना चाहिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके जादौन ने पशुओं की बीमारियों के बारे में जानकारी देकर अहम बातों को कार्ययोजना में शामिल कराया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष (प्रोग्राम कोआर्डिनेटर) डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि कार्ययोजना किसानों के हित को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। किसानों को हर वह बात बताई जाएगी जो फसल से बंपर पैदावार में सहायक बने। समिति की बैठक में कृषि वैज्ञानिक डॉ. अर्जुन सिंह, अनुसंधान केंद्र के प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार चौबे, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय मेरठ से पहुंचे पीके सिंह, केजी यादव, डॉ. फूलचंद्र, डॉ. संजय कुमार, श्रीपाल सिंह, यशपाल सिंह, प्रगतिशील किसानों में कुंवर राजेश कुमार सिंह, साधना सिंह, गीता देवी और राजेश प्रताप भी पक्ष रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें