फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ढोंगी साधु ने रोडवेज बस पर किया हमला, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। दातागंज-बदायूं मार्ग पर पापड़ गांव स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के निकट एक ढोंगी साधु ने रोडवेज बस को रोककर जमकर हंगामा किया। ढोंगी साधु ने पहले चालक से मारपीट की। फिर लोहे के चिमटे से बस के आगे का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में संविदा चालक आजाद सिंह ने बताया कि बुधवार शाम 3:00 बजे शाहजहांपुर से सवारियां लेकर वह दिल्ली जा रहे थे। जब बस बदायूं रोड पर ब्रह्मदेव मंदिर के पास पहुंची तो एक ढोंगी साधु ने हाथ देकर बस को रुकवाया। आरोप है कि बस रुकते ही ढोंगी साधु अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने पास रखे लोहे के बड़े चिमटे से चालक पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसी चिमटे से बस के आगे का शीशा भी तोड़ दिया।
बस में बैठी सवारियों ने जब हस्तक्षेप किया तो आरोपी मौके से भाग गया। बाद में चालक बस को वापस दातागंज लाया और कोतवाली में ढोंगी साधु के खिलाफ तहरीर दी। सीओ अशेषनाथ सिंह ने बताया कि बस चालक की तहरीर पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें