फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चलती कार बनी आग का गोला, कागजात जले

विज्ञापन
चलती कार में हॉर्न बजने से लगी आग से जलकर राख हुई कार। स्त्रोत नागरिक
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार रात अलापुर से परिवार के साथ गांव लौट रहे सोहनपाल की कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि परिवार समय रहते बाहर निकल आया। हादसे में कार जल गई।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गंज निवासी सोहनपाल ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ अलापुर से अर्टिगा कार से गांव गंज जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही उनकी कार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में देशमेश एग्रो इंडस्ट्री के पास पहुंची, तभी कार का हॉर्न अपने आप बजने लगे। गाड़ी रोककर बोनट खोलकर देखा तो उसमें आग लगने जैसा लगा। इसके बाद गाड़ी में फिट फायर सिस्टम से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेज हो गई। इस कारण काबू में नहीं आ पाई।
कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी कार को घेर लिया और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आग लगते देख सोहनपाल ने परिवार को बाहर निकाल लिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार में रखी आरसी, बीमा और अन्य कागजात जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

सोहनपाल ने बताया कि उस समय गाड़ी में उनके परिवार के तीन लोग मौजूद थे। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी भी पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया। इधर, सीओ सुमेंद्र मिलिंद जाधव ने बताया कि कार में आग लगने की घटना हुई थी। परिवार सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें