फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूंः कैंटर के बाहर लिखा था डाक पार्सल, अंदर मिली 281 पेटी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने गुरुवार रात खेड़ा नवादा इलाके में चेकिंग के दौरान हरियाणा की शराब से लदा एक कैंटर पकड़ लिया। उसका चालक भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ी गई शराब चंडीगढ़ से डाक पार्सल लिखे कैंटर में लादकर लाई जा रही थी। कैंटर से 281 पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली कि डाक पार्सल लिखे एक कैंटर में हरियाणा से शराब लाई जा रही है। इस पर इंस्पेक्टर ओपी गौतम और खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बिसौली-बदायूं रोड पर अपनी टीम लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैंटर को चालक समेत पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कैंटर में 6288 क्वार्टर, 3600 हाफ समेत कुल 281 पेटी शराब बरामद हुई है। बरामद शराब की कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। चालक और गाड़ी को थाने ले जाया गया। जहां पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम हरमोल सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी ददाहुर, थाना रायकोट, जनपद लुधियाना (पंजाब) बताया। चालक ने बताया कि वह शराब चंडीगढ़ से लेकर आया था, और बिहार जा रहा था। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि होली के मद्देनजर पुलिस को सक्रिय रहने के निर्देश हैं। जिले में अवैध रूप से शराब नहीं लाने दी जाएगी। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें